माँ राधिका कन्या विवाह सेवा समिति के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संपन्न
कल (21 दिसंबर 2019) माँ राधिका कन्या विवाह सेवा समिति, भैरोगंज के तत्वावधान में चंपारण की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था मानव सेवा संगठन के सहयोग से भैरोगंज थाना के नजदीकआंख जांच और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण तथा आंख जांच कराया। इनको संस्थान की तरफ़ से निःशुल्क जांच के साथ चश्मे तथा दवाईयाँ भी उपलब्ध करवाई गई। शाम 4 बजे शिविर समाप्त होने वाला था पर भीड़ इतनी अधिक हो गयी थी यह कैंप अतिरिक्त 2 घंटे चला। लेकिन अंततः सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच हो गई।
माँ राधिका कन्या विवाह सेवा समिति;मानव सेवा संगठन तथा उन सभी लोगों का आभार प्रकट करती है जिन्होंने इस महान कार्य को सफल बनाने का हरसंभव प्रयास किया।
माँ राधिका कन्या विवाह सेवा समिति;मानव सेवा संगठन तथा उन सभी लोगों का आभार प्रकट करती है जिन्होंने इस महान कार्य को सफल बनाने का हरसंभव प्रयास किया।